Bollywood News


परिवार अच्छे से संभालती हैं किडमैन : अर्बन

परिवार अच्छे से संभालती हैं किडमैन : अर्बन
ऑस्ट्रेलियाई गायक कीथ अर्बन का मानना है कि उनकी अभिनेत्री पत्नी निकोल किडमैन उनके परिवार को संभालने और उनका करियर सुनियोजित करने का काम बहुत बढ़िया से करती हैं। 46 वर्षीय अर्बन और किडमैन की शादी को सात साल हो चुके हैं और उन्हें दो बच्चे हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, वह अपनी करियर संबंधी व्यस्तताओं के बावजूद उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के लिए समय निकालने में मदद करने का श्रेय किडमैन को देते हैं।

अर्बन ने रविवार को लॉस एंजेलिस में एकेडमी ऑफ कंट्री म्यूजिक अवार्ड से पूर्व रेड कारपेट पर कहा, "मैं हमेशा निकोल का सहारा लेता हूं क्योंकि हम एक परिवार के रूप में बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं। वह परिवार को साथ बनाए रखने में बहुत अच्छा काम करती हैं।"

रियलिटी शो 'अमेरिकन आइडल' के निर्णायक अर्बन ने कहा, "समय निकालने की योजना बनाना कभी काम नहीं करती दिखती। इसलिए वह अगर मोरक्को में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं तो हम ऐसे सोचते हैं, "हम मोरक्को में छुट्टियों पर जा रहे हैं।"

End of content

No more pages to load