Bollywood News


शैलेन मुझे मेरी याद दिलाती हैं : विंस्लेट

हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंस्लेट आगामी फिल्म 'डायवरजेंट' में अभिनेत्री शैलेन वूडले के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। वह कहती हैं कि उनकी सह-अभिनेत्री उन्हें उनकी युवावस्था के दिन याद दिलाती हैं। विंस्लेट ने एक बयान में कहा, "मैं शैल से कहती रहती हूं कि वह मुझे उस समय की याद दिलाती हैं जब मैं 21 साल की थी। ऐसा महसूस होता है कि 'टाइटैनिक' किए बहुत वर्ष बीत गए और यह 16 साल पहले की बात थी।"

उन्होंने कहा, "जब आपके कंधों पर एक फिल्म का दारोमदार हो तो आपको दृढ़ होना होगा और उनकी तरह दम दिखाने में सक्षम होने पर ध्यान देना होगा..उनमें वैसा जोश बहुत अधिक है। उन्हें ऐसा करता देखना बेहद प्रभावशाली है।"

वूडली को ऑस्कर विजेता और उनकी सह-अभिनेत्री विंस्लेट से सर्वश्रेष्ठ तारीफ मिली।

'डायवरजेंट' रोथ के उपन्यास पर आधारित है। भारत में 11 अप्रैल, 2014 को रिलीज के लिए तैयार है।

End of content

No more pages to load