अभिनेता केविन स्पेसी दिवंगत टीवी हस्ती जॉनी कारसन का किरदार करना चाहते हैं। लेकिन उनका कहना है कि धारावाहिक की पटकथा अच्छी होनी चाहिए। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ऑस्कर विजेता केविन, कारसन की नकल करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन अभी भी एनबीसी ने केविन से संपर्क नहीं किया है। केविन ने कहा कि अगर इसकी पटकथा अच्छी होगी तभी वह इस पर विचार करेंगे।
केविन ने कहा, "अगर एनबीसी लेखन शुरू करना चाहता है, तो निश्चित रूप से मैं इसे करूंगा, लेकिन मुझे डर है कि यह सिर्फ मार्शमैलो ना हो और जॉनी उस पटकथा के हकदार हैं जिसमें अधिक अपशब्द ना हों।"
कारसन आधारित फिल्म में अभिनय करना चाहते हैं केविन
Wednesday, April 09, 2014 18:18 IST


