Bollywood News


जॉनसन ने छोड़ा लोहान का साथ

जॉनसन ने छोड़ा लोहान का साथ
टीवी अभिनेत्री लिंडसे लोहान के शराब पीने के कारण कोच ए.जे. जॉनसन ने भी आखिरकार रियलिटी शो पर उनका साथ छोड़ दिया। जॉनसन, लोहान की जिंदगी बेहतर बनाने में मदद कर रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने लोहान का साथ छोड़ ही दिया।

लोहान ने रियलिटी शो पर बताया कि एक महीने पुराने प्रेमसंबध में पड़ने के बाद उन्होंने फिर से शराब पीनी शुरू कर दी। लोहान ने बताया, "हां, मैंने इसे गड़बड कर दिया। मैं जो व्यक्ति देख रही थी वह शराब पीता था और मेरे पास शराब का गिलास था। लेकिन मुझे बहुत ग्लानि हो रही है और यह ठीक है।"

लोहान ने बताया कि अविश्वस्नीयता की उनकी ख्याति के कारण उन्हें काम मिलने में समस्याएं हो रही थीं।

उन्होंने कहा, "अब क्या करूं, मैं कहूं कि यह फिर से नहीं होगा?"

End of content

No more pages to load