Bollywood News


विक्टोरिया संयुक्त राष्ट्र के अभियान की राजदूत बनेंगी!

गायिका-फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम संयुक्त राष्ट्र के यूएनएड्स अभियान की सद्भावना दूत बनने जा रही हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, विक्टोरिया हाल में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से प्रभावित होने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र के साथ बतौर सद्भावना राजदूत काम करेंगी। वह दक्षिण अफ्रीका में जानलेवा बीमारी एड्स से पीड़ित बच्चों से मिली थीं।

विक्टोरिया के एक मित्र ने 'द सन' समाचारपत्र को बताया, "वह इस क्षेत्र में अपने स्तर पर जो कर सकती हैं, उसे करना चाहती हैं।"

विक्टोरिया के ब्रुकलिन (15), रोमियो (11), क्रूज (9) और हार्पर (2) चार बच्चे हैं। उन्होंने फरवरी में 'बॉर्न फ्री' कार्यक्रम के तहत केपटाउन का दौरा किया था, जो गर्भवती मां से बच्चों को होने वाले एचआईवी संक्रमण से जुड़े मुद्दे से संबंधित था।

End of content

No more pages to load