Bollywood News


केली ब्रूक का नया रियलिटी शो?

मॉडल-अभिनेत्री केली ब्रूक अपनी शादी की तैयारियों पर आधारित एक रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। बताया जाता है कि इसके लिए शो निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ब्रूक ने ब्रिटिश टीवी शो 'ग्लैडिटर्स' के पूर्व अभिनेता डेविड मैकइंटोश से सगाई की है।

समाचार-पत्र 'द सन' के अनुसार, "हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन केली और डेविड ने शो के लिए फिल्माए जाने वाले दृश्यों को लेकर बातचीत शुरू कर दी है।"

समाचार-पत्र ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "उन दोनों का मानना है कि शो मजेदार और मनोरंजक बन सकता है। साथ ही इससे अच्छी कमाई भी हो सकती है।"

End of content

No more pages to load