Bollywood News


ऑस्कर समारोह में कुछ नशे में थीं हैथवे

हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने टेलीविजन धारावाहिक 'लाइव विद केली एंड माइकेल' पर उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह ऑस्कर समारोह में एक बोतल टकीला पीकर गई थीं। प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर में 'रियो 2' फिल्म की अभिनेत्री हैथवे की शाम गलत सीट चुनने से शुरू हुई, जिसने शराब से भरपूर महोत्सव का रूप ले लिया।

वेबसाइट 'हफिंगटनपोस्ट डॉट कॉम' के मुताबिक, हैथवे ने कहा, "मैंने पर्स के आकार से मेल खाती बोतल ली, जिसमें मैंने टकीला नाम की शराब डाली और खूब मजा किया। यह सच में बहुत बढ़िया था।"

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से क्योंकि मैं एक साल ऑस्कर पुरस्कार की मेजबानी कर चुकी हूं..इसलिए इस साल मैंने जरा अलग करने का फैसला किया।"

हैथवे ने कहा, "मैं अपने पति के साथ अपनी सीट की ओर बढ़ी और अपने दोस्त जोसेफ गॉर्डन लेविट की बगल में उस जगह पर रुकी, जहां सोचा कि मैं बैठी हुई थी और उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं तुम बीच में बैठ रही हो।"'

हैथवे के पति एक खाली कुर्सी देखकर उस पर लपक पड़े और हैथवे उनकी गोद में बैठ गईं।

End of content

No more pages to load