Bollywood News


क्रिस ब्राउन की मॉडलिंग एजेंसी को मुकदमे की धमकी

मॉडल स्तासिया मारिया ने गायक क्रिस ब्राउन की मॉडलिंग एजेंसी 'लीजेंडरी फेसेज' पर मुकदमा करने की धमकी दी है। मारिया का आरोप है कि कंपनी उनकी अनुमति के बिना उनकी तस्वीर का प्रयोग कर रही है। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, मारिया ने बताया कि एजेंसी के मालिकों के लिए उन्होंने मार्च में एक टेस्ट फोटोशूट किया था जिसमें उन्होंने कई अन्य लड़कियों के साथ कुछ तस्वीरें खिचाई थी। मारिया का दावा है कि उन्होंने तस्वीरें प्रकाशित करने के सौदे पर कभी हस्ताक्षर नहीं किए। मारिया कंपनी द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम के दो प्रचार वीडियो में उनकी तस्वीरें दिखाए जाने से नाराज हैं।

मारिया के वकीलों ने 'लीजेंडरी फेसेज' के मालिकों को पत्र लिखकर वीडियो हटाने की मांग की है और ऐसा ना करने पर मुकदमा करने की धमकी दी है।

End of content

No more pages to load