Bollywood News


कान्ये ने की किम के पूर्व प्रेमियों की निंदा

कान्ये ने की किम के पूर्व प्रेमियों की निंदा
हॉलीवुड गायक कान्ये वेस्ट ने अपने नए गीत में अपनी मंगेतर किम कर्दशियां के पूर्व प्रेमी क्रिस हम्फराइज और रेगी बुश की निंदा की है। 'आई वॉन' शीर्षक वाले गीत में रैपर फ्यूचर भी हैं।

किम और फुटबॉल खिलाड़ी बुश करीब दो वर्षो तक एक रिश्ते में रहे और वर्ष 2009 में उनकी राहें जुदा हो गईं। बास्केटबॉल खिलाड़ी हम्फराइज ने वर्ष 2011 में किम से शादी की, लेकिन जल्द ही तलाक की अर्जी भी लगा दी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, चाहे यह एक चेतावनी हो या घमंड, लेकिन कान्ये ने किम के पूर्व प्रेमियों को बता दिया है कि वह 'जीत' गए हैं।

कान्ये गाते हैं, "मैंने इसे एनबीए, एनएफएल खिलाड़ियों पर बनाया है। इसलिए मैं इसे हर बार सुपर बॉल की तरह स्कोर करता हूं।"

End of content

No more pages to load