हॉलीवुड गायिका माइली सायरस ने कहा कि वह अवसाद से गुजर चुकी हैं और एक बार उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और उनके पिता बिली रे को उन्हें दरवाजा तोड़कर बचाना पड़ा था। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, माइली ने कहा, "मैं एक ऐसे समय से गुजरी हूं, जब मैं सच में तनाव में थी। मैंने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर लिया था और मेरे पिता को मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ना पड़ा।"
21 वर्षीया माइली ने बताया कि तनाव की शुरुआत उस समय शुरू हुई जब वह मुंहासों की वजह से असहज महसूस कर रही थी।
उन्होंने कहा, "इससे बहुत फर्क पड़ता था..मेरी त्वचा सच में बुरी हो गई थी और उनकी वजह से मैंने वास्तव में बहुत दीन-हीन महसूस किया। लेकिन मैं कभी भी दूसरों के बर्ताव की वजह से तनाव में नहीं थी। मैं सिर्फ तनाव में थी।"
अवसाद से गुजरी हैं माइली
Friday, April 11, 2014 13:20 IST


