Bollywood News


'सॉसेज पार्टी' को आवाज देंगी सलमा

'सॉसेज पार्टी' को आवाज देंगी सलमा
हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक 3डी एनिमेशन कॉमिक फिल्म 'सॉसेज पार्टी' में अपनी आवाज देंगी। इसका निर्देशन कॉनरैड वरनॉन और ग्रेग टियरनान कर रहे हैं। वेबसाइट 'डेडलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, सलमा फिल्म के टेरेसा द टेको के किरदार को अपनी आवाज देंगी। 47 वर्षीया सलमा के अलावा फिल्म के पठकथा लेखक सेठ रोजेन, जेम्स फ्रैंको, माइकल सेरा, एडवर्ड नॉर्थन, जोना हिल, क्रिस्टन वीग और डेविड क्रुमहोल्ट्स भी फिल्म को अपनी आवाज देंगे।

यह एनिमेटेड कॉमिक फिल्म 2015 में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load