Bollywood News


अपना अलगाव छुपाना चाहती थीं पाल्ट्रो

अपना अलगाव छुपाना चाहती थीं पाल्ट्रो
अगर हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो का वश चलता तो वह क्रिस मार्टिन से अपने अलगाव की खबर सबसे छुपाए रखतीं । सूत्रों ने वेबसाइट 'एनवाईपोस्ट डॉट कॉम' को बताया कि वह दुनिया के सामने यह जताना चाहती थीं कि वे अब भी साथ हैं।

एक सूत्र ने कहा, "अलगाव की घोषणा करने का विचार मार्टिन का था। वे अलग हो चुके थे और उनके वापस एक-दूसरे के पास लौटने की कोई गुंजाइश नहीं थी, इसलिए मार्टिन को लगा कि साथ होने का दिखावा करना गलत है।"

बताया जाता है कि इससे पाल्ट्रो परेशान हैं। जबसे उनके अलग होने की जानकारी सार्वजनिक हुई है, दोनों बहामास में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके दो बच्चे एप्पल (9) और मोसेज (8) हैं।

End of content

No more pages to load