Bollywood News


मेयर को नजरअंदाज कर रहीं केटी

मेयर को नजरअंदाज कर रहीं केटी
गायिका केटी पेरी कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमी संगीतकार जॉन मेयर के संदेशों और फोन कॉल को नजरअंदाज कर रही हैं। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, फरवरी में मेयर से अलग हुईं 'द डार्क हॉर्स' गायिका केटी को मेयर के साथ फिर संबंध जोड़ने में दिलचस्पी नहीं है।

एक सूत्र ने बताया, "केटी हमेशा रूमानी रही हैं, लेकिन उन्हें पता कि सब कुछ तुरंत ही नहीं होता। अब वह सफेद घोड़े पर सवार राजकुमार नहीं चाहती। वह इंतजार करेंगी और तब तक खुद पर ध्यान देंगी।"

सूत्र ने बताया कि केटी ने महसूस किया कि पूर्व पति रसेल ब्रांड और मेयर दोनों के साथ उनके प्रेमसंबंध काफी कड़वे थे।

सूत्र ने कहा, "अब वह अकेली खुश हैं। उनका करियर अच्छा है, उनके बहुत से दोस्त हैं और आमतौर पर वह खुश हैं। उन्हें लगता है कि प्रेमसंबंध अभी चीजों को जटिल कर देगा।"

End of content

No more pages to load