गायिका मारिया केरे का कहना है कि उन्होंने कभी बच्चों की योजना नहीं बनाई थी और ना ही कभी यह सोचा था कि वह मां बनेंगी। लेकिन आज वह दो जुड़वां बच्चों की मां हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, मारिया ने 'इंटरटेनमेंट टुनाइट कनाडा' में कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे बच्चे होंगे। जब मैं छोटी थी तो कहती थी कि 'मुझे नहीं लगता कि मैं बड़ी होकर बच्चों की मां बनूंगी'।"
उन्होंने कहा, "लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि चीजें बदल गईं हैं..मेरे जुड़वां बच्चों ने मुझे जीने की वजह दी है।"
मारिया ने अपनी बेटी व बेटे के लिए गाना भी लिखा है और उसे अपने आने वाले एलबम में शामिल किया है। गाने का शीर्षक 'सुपरनेचुरल' है। एलबम में उनके बच्चे भी गाते हुए नजर आएंगे।
बच्चों के बारे में कभी नहीं सोचा था : मारिया
Monday, April 14, 2014 14:31 IST


