Bollywood News


एमटीवी के समारोह में पॉल को श्रद्धांजलि

एमटीवी के समारोह में पॉल को श्रद्धांजलि
एमीटीवी फिल्म पुरस्कार समारोह 2014 में दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की फिल्मों की झलकियां दिखाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। दैनिक 'द लॉस एंजेलिस टाइम्स' के मुताबिक, पुरस्कार समारोह रविवार को आयोजित होगा।

​ गौरतलब है कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस' अभिनेता पॉल की नवंबर 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

​ समारोह में वॉकर की 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की सहकलाकार जोर्डाना ब्रेवस्टर मंच पर एक भाषण में उनके साथ काम करने के दौरान हुए अपने अनुभव बताएंगी।

​ एमटीवी अध्यक्ष स्टीफन फ्राइडमैन ने कहा, "पॉल वॉकर अपने करियर की शुरुआत से ही एमटीवी दर्शकों के अनुकरणीय व्यक्ति थे। हमारे दर्शक 'वर्सिटी ब्ल्यूज' से लेकर 'फास्ट एंड फ्यूरियस' श्रृंखला तक उनके साथ बढ़े हैं। वह फिल्मी सितारे और ऐसे व्यक्ति थे जिससे दर्शक खुद को जोड़ सकते थे।"

​ उन्होंने कहा, "पॉल की मानवता और दयालुता हर किरदार में दिखी है। इस साल के फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि देकर हमें खुशी होगी।"

End of content

No more pages to load