Bollywood News


गुडविन, डलास परिणय सूत्र में बंधे

गुडविन, डलास परिणय सूत्र में बंधे
हॉलीवुड अभिनेत्री जिनिफर गुडविन और जोश डलास यहां एक छोटे से समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 12 अप्रैल को संपन्न हुए वैवाहिक समारोह में करीब 30 दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

​ एक सूत्र ने कहा, "जिनिफर और जोश बेहद खुश नजर आए। उनके आसपास उनके करीबी लोग और दोस्त थे और शादी बेहद निजी एवं सादी रखी गई थी।"

​ गुडविन उनके पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं और शादी समारोह में उन्होंने फैशन डिजाइनर मोनिक लुईलियर द्वारा डिजाइन की गई गाउन पहनी थी।

​ यह जोड़ी एबीसी ड्रामा की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम' में स्नो व्हाइट और राजकुमार चार्मिग की भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने अक्टूबर 2013 में सगाई की थी।

End of content

No more pages to load