Bollywood News


केइरा के काम की योजना

केइरा के काम की योजना
हॉलीवुड अभिनेत्री केइरा नाइटली का कहना है कि जब वह फिल्म की शूटिंग कर रही होती हैं, तो अपनी निजी जिंदगी के लिए समय नहीं निकाल पातीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जब केइरा फिल्म में काम कर रही होती हैं, तो निजी जिंदगी के लिए उनके पास वक्त ही नहीं होता और वह अपने दोस्तों तक के लिए समय नहीं निकाल पातीं।

​ केइरा ने अपनी हालिया फिल्म 'अन्ना कारेनीना' की शूटिंग के बारे में कहा कि जब वह फिल्म के सेट पर होती थीं तो बहुत ज्यादा व्यस्त होती थीं और अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का भी वक्त उनके पास नहीं होता था।

​ उन्होंने कहा, "जब मैं काम नहीं कर रही होती हूं, तो जी भरके अपने दोस्तों के साथ मिलती-जुलती हूं और यह सुनिश्चित करती हूं कि उनकी जिंदगी में मैं शामिल हूं।"

End of content

No more pages to load