हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज कथित तौर पर अभिनेत्री लॉरा प्रेपॉन के साथ डेटिंग कर रहे हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'मिशन इंपॉसिबल' के अभिनेता टॉम क्रूज और 'दैट 70इज शो' की अभिनेत्री प्रेपॉन के पिछले साल एक-दूसरे से डेटिंग करने की अफवाहें थीं। अब इसका खुलासा हुआ है कि दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं।
51 वर्षीय क्रूज और प्रेपॉन को पिछले साल नवंबर में लॉस एंजेलिस के एक रेस्तरां में साथ भोजन करते हुए देखा गया था। दोनों ने हालांकि अपने संबंधों को छिपाकर रखने की कोशिश की, लेकिन प्रेपॉन के साथ काम करने वाले कलाकारों ने इसे जाहिर कर दिया।
क्रूज पिछले चार साल से प्रेपॉन को जानते हैं। बताया जाता है कि क्रूज उन्हें कार में बिठाकर मैनोर होटल डेट पर ले गए, जहां उन्होंने साथ में तीन घंटे बिताए।
क्रूज पूर्व में मिमी रोजर्स, निकोल किडमैन और कैटी होम्स से शादी कर चुके हैं।
प्रेपॉन से डेटिंग कर रहे क्रूज!
Saturday, April 19, 2014 15:38 IST


