सुपरमॉडल मिरांडा केर अपने बाल छोटे करवाना पसंद करेंगी। उनका कहना है कि जब बेटा फैलिन पेट में था, तो उनमें ऐसा करने की बहुत ललक उठी थी। 31 वर्षीय केर का तीन वर्षीय बेटा फैलिन है। वह अपने बालों को छोटे-छोटे कराना पसंद करेंगी, लेकिन पूरी तरह से अपना रूप बदल लेने के लिए अब तक पर्याप्त हिम्मत नहीं जुटाई पाई हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, केर ने कहा, "मैं जब गर्भवती थी तो अपने बाल कटवाना चाहती थी। मुझमें इन्हें बिल्कुल छोटे छोटे करवाने की ललक थी।"
केर अपने बालों की अच्छे से देखभाल करती हैं और बाल धुलकर ही घर से निकलती हैं।
उन्होंने कहा, "मैं बालों की साफ-सफाई किए बगैर घर से बाहर नहीं निकल सकती। यदि मैं रोजाना काम नहीं कर रही हूं तो मैं इन्हें हर दूसरे दिन धुलती हूं।"
बाल छोटे करवाना चाहती हैं केर
Saturday, April 19, 2014 15:47 IST


