हॉलीवुड गायिका केटी पेरी अपने पूर्व प्रेमी और संगीतज्ञ जॉन मेयर की मेट्रोसेक्सुएलिटी के लिए आलोचना कर रही हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, पेरी ने इस साल फरवरी में मेयर के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया और अपने अलगाव के बाद से जो कोई मिल रहा है, उसी से मेयर की आलोचना कर रही हैं।
एक सूत्र ने अमेरिकी अखबार 'नेशनल इनक्वोयरर' को बताया, "केटी उनके वैक्स कराने, मस्कारा लगाने एवं कैश्मीर कार्डिगन पहनने से लेकर उनके हर राज की जानकारी दे रही हैं।"
पेरी ने कथित तौर पर कहा कि मेयर के पास उनसे कहीं ज्यादा क्रीम हैं और वह जितनी महिलाओं को जानती हैं, उनकी तुलना में मेयर शीशे के आगे ज्यादा वक्त गुजारते हैं।
पेरी ने यह भी कहा कि वह ऐसा बदला लेने के लिए नहीं कह रही हैं।
पेरी ने पूर्व प्रेमी की बखिया उधेड़ी
Saturday, April 19, 2014 15:49 IST


