जब हवा में उड़ी जूलियन की जुल्फें
Tuesday, April 22, 2014 16:37 IST
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर का पिछले दिनों तेज हवा के झोंकों से सामना होने के बाद यह साबित हो गया कि 53 साल की उम्र में भी उनका यह कातिलाना हुस्न कितना स्वभाविक है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, बीती 19 अप्रैल को जूलियन अपने एक दोस्त के साथ लंच के लिए गई थीं। वहां तेज हवाएं चल रही थीं और हवा के एक तेज झोंके ने उनके खूबसूरत बालों को तितर बितर कर दिया, जब वह फोन पर किसी से बात कर रही थीं, लेकिन जूलियन इन सब से बेपरवाह फोन पर बातें करती रहीं।


