Bollywood News


एश्ले को लगी चाय की लत

एश्ले को लगी चाय की लत
गायिका एश्ले रॉबर्ट्स को ब्रिटेन में बसने के बाद से चाय की लत लग गई है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'पुसीकैट डॉल' बैंड की पूर्व सदस्य एश्ले पिछले साल अमेरिका से ब्रिटेन में बस जाने से पहले कभी चाय नहीं पीती थीं। लेकिन अब वह ब्रिटिश की जीवनशैली और संस्कृति में ढल गई हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें एक कप चाय की तलब रहती है।

एश्ले ने बैंग शोबिज को बताया, "अब मैं सुबह चाय जरूर पीती हूं, जो मैं कभी नहीं करती थी। अगर मुझे कुछ लेना भी होता था तो आइस टी लेती थी क्योंकि मैं फीनिक्स में पली-बढ़ी हूं और यह इतना गर्म है कि आप धूप में अपनी चाय बना लें।"

End of content

No more pages to load