Bollywood News


ब्रैड के लिए समर्पित हैं एंजेलिना

ब्रैड के लिए समर्पित हैं एंजेलिना
अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने मंगेतर और अभिनेता ब्रैड पिट के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। जोली और बैड्र ने 2012 में सगाई की थी। दोनों के छह बच्चे हैं।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, "जोली, ब्रैड के लिए पागलपन ही हद तक समíपत हैं। ब्रैड से मिलते ही उन्हें प्यार हो गया था। ब्रैड कहते हैं कि उन्होंने बच्चों के लिए जोली के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह पूरा सच नहीं है।"

सूत्र ने कहा, "वे दोनों बमुश्किल एक दूसरे के लिए वक्त निकाल पाते थे। जोली 'इन द लैंड ऑफ ब्ल्ड एंड हनी' के लिए 10 महीनों तक हर दिन 18 घंटे काम कर रही थीं। ब्रैड को लगा कि जोली उनसे दूर जा रही हैं, उन्हें चिंता होने लगी कि जोली को उनकी जरूरत नहीं रहेगी। ब्रैड ने सोचा कि शादी जोली को साथ रहने का कारण देगी।"

एक अन्य सूत्र ने बताया, "वह ब्रैड पर बहुत नियंत्रण रखती हैं। वह वही करते हैं जो जोली कहती हैं।"

End of content

No more pages to load