Bollywood News


पॉल को पसंद था खतरों से खेलना

पॉल को पसंद था खतरों से खेलना
दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल वाकर को दर्शकों ने उनकी फिल्मों में खतरनाक स्टंट दृश्य करते तो देखा था, लेकिन वाकर को असल जिंदगी में भी खतरों से खेलना पसंद था। एक बयान के अनुसार, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म श्रृंखला के मशहूर अभिनेता वाकर की पिछले साल नवंबर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। दुर्घटना से पहले एक बार उनसे पूछा गया था कि आखिर उन्हें खतरों खेलना इतना क्यों पसंद है।

वाकर ने कहा था, "मुझे लगता है कि यह ऐसा काम है, जिसमें एक बेहद बारीक रेखा होती है और आप उस जगह पर संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन असल में होता यह है कि नियंत्रण आपके हाथ में नहीं होता। मैं इसे ऐसे समझता हूं कि मान लीजिए आप जानते समझते किसी कार दुर्घटना के शिकार हो जाएं।"

उन्होंने कहा, "आपका दिल जोरों से धड़क रहा होगा, क्योंकि आपने डर को बिल्कुल सामने से देखा होगा और बाल-बाल बचने के बाद राहत की सांस ले रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि ओह मैं जिंदा हूं।"

वाकर की आखिरी फिल्म 'ब्रिक मैंशन' जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म 25 अप्रैल को भारत में प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load