हॉलीवुड अभिनेता ' हुग जैकमैन अपनी आगामी फिल्म 'एक्स-मेन : डेज ऑफ फ्यूचर्स पास्ट' के प्रचार के लिए एक बार फिर 'डब्ल्यू डब्ल्यू ई रॉ' के सेट पर नजर आएंगे। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, मंगलवार को इसकी घोषणा की गई कि जैकमैन 'डब्ल्यू डब्ल्यू ई रॉ' की अगले सप्ताह प्रसारित होने वाली कड़ी में नजर आएंगे।
'एक्स-मेन' फिल्म श्रृंखला के वाल्वरिन किरदार के लिए मशहूर जैकमैन पहली बार 2011 में इस शो में नजर आए थे।
कुश्ती के शो में नजर आएंगे जैकमैन
Thursday, April 24, 2014 16:42 IST



