Bollywood News


बैरीमूर के घर दूसरी बेटी का जन्म

बैरीमूर के घर दूसरी बेटी का जन्म
हॉलीवुड अभिनेत्री ड्र बैरीमूर ने कन्या को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ। बैरीमूर को अपने अभिनेता पति विल कोपेलमैन से पहले भी एक बेटी है।

वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 39 वर्षीया बैरीमूर और पति कोपेलमैन ने बच्ची का नाम फै्रंकी बैरीमूर रखा है।

जोड़ी ने कहा, "हम यह घोषणा करते हुए खुश हैं कि आज (मंगलवार) हमारे आंगन में दूसरी बेटी की किलकारियां गूंजी हैं। ओलिव को छोटी बहन मिल गई है और सब खुश हैं।"

दंपत्ति की पहली संतान बेटी ओलिव (19 माह) है।

बैरीमूर और कोपेलमैन 2 जून, 2012 को परिणय सूत्र में बंधे थे।

End of content

No more pages to load