सुपरमॉडल हेदी क्लम का कहना है कि वह महिलाओं को व्यायाम करते समय फैशनपरस्त होने का अहसास कराना चाहती हैं। इस क्रम में उन्होंने अमेरिकन स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ्न'न्यू बैलेंस' के लिए नए डिजाइन बनाए हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, हेदी ने कहा, "मैं जितनी भड़कीली गाउन पहनना और भव्य कार्यक्रमों में शामिल होना पसंद करती हूं, उतना ही एक्टिव वीयर कंपनी के व्यायाम वाले परिधान पहनना पसंद करती हूं। ऐसी कंपनी के साथ काम करना मजेदार है, जो फिटनेस और फैशन को लेकर भी जुनूनी हो।"
न्यू बैलेंस के लिए लिए हेदी क्लम की परिधान श्रृंखला इस विचार से प्रेरित है कि फिटनेस हर किसी की जिंदगी का दैनिक हिस्सा होना चाहिए।
क्लम ने कहा, "मैं सच में ऐसी चीजों के संग्रह का डिजाइन करना चाहती थी, जिनमें महिलाएं कसरत करते समय फैशनेबल महसूस कर सकें।"
40 वर्षीया क्लम डिजाइनर खोज प्रतियोगिता 'प्रोजेक्ट रनवे' की भी मेजबानी करती हैं। उनका कहना है कि वह हर जगह से प्रेरणा लेती हैं और सोचती हैं कि रैंप पर कसरत वाले परिधान पहनना एक मजेदार विचार है।
फैशनेबल व्यायाम परिधान चाहती हैं क्लम
Thursday, April 24, 2014 16:44 IST


