अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन कथित तौर पर केटी पेरी की अजीज दोस्त और स्टाइलिस्ट लियो वेड के साथ डेटिंग कर रहे हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'ट्वाइलाइट' अभिनेता रॉबर्ट के लियो के साथ करीबी संबंध हैं और उन्होंने कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टीवल में एक साथ बहुत वक्त बिताया।
एक सूत्र ने बताया, "लियो, केटी के करीबी मित्रों में से एक हैं और रॉबर्ट उनके दोस्तों के साथ समय गुजारते हैं। हालांकि फिलहाल लियो और रॉबर्ट के संबंधों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिख रहा है। वे सप्ताहांत पर साथ में काफी वक्त गुजारते हैं।"
पहले अफवाहें थी कि रॉबर्ट, केटी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन केटी ने स्पष्ट किया था कि वे दोनों महज अच्छे दोस्त हैं।
केटी की दोस्त के साथ डेटिंग कर रहे हैं रॉबर्ट?
Thursday, April 24, 2014 16:51 IST


