सामाजिक हस्ती क्रिस जेनर ने अपनी मां के लिए 200 डॉलर की कीमत वाला एक औषधीय हुक्का खरीदा है। उनकी मां पीठ दर्द से जूझ रही हैं। वेबसाइट 'डेलीमेली डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, दुकान की मैनेजर जेसिका कांवे ने दावा किया कि जेनर ने रविवार को लॉस एंजेलिस स्थित उनकी दुकान डिमेंशिया से एक हुक्का और अन्य सामान के लिए 200 डॉलर से अधिक खर्च किए।
कांवे ने कहा, "जेनर ने कहा कि उन्हें अपनी मां के लिए एक हुक्का चाहिए। वह कह रही थीं कि उनकी मां को पीठ दर्द है।"
क्रिस ने पसंदीदा हुक्के का चयन करने से पूर्व 20 मिनट तक उनके हुक्का संग्रह पर नजर दौड़ाई।
जेनेर ने मां के लिए औषधीय हुक्का खरीदा
Thursday, April 24, 2014 16:53 IST


