अभिनेत्री कैमरन डियाज अपनी दोस्त और अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो को पति क्रिस मार्टिन से हुए अलगाव से बाहर निकालने में मदद करने के लिए छुट्टियों ले जाने की योजना बना रही हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, डियाज दस वर्षो के वैवाहिक जीवन के बाद पति मार्टिन से अलग हुईं पाल्ट्रो को खुश करने की इच्छुक हैं और उन्हें जल्द छुट्टियों पर ले जाने के लिए उनके कुछ दोस्तों की सूची बना रही हैं। मार्टिन, कोल्डप्ले बैंड के सदस्य हैं।
एक सूत्र ने कहा, "कैमरन फिलहाल मित्र टोलियों को जुटाने में लगी हुई हैं। हालांकि वह बहुत अधिक शूटिंग कर रही हैं, इसके बावजूद अभिनेत्री रीज विदरस्पून, गुसी वेस्टमैन और जेनिफर एनिस्टन को छुट्टियों पर साथ ले जाना चाहती हैं। वह सिर्फ उन्हें आराम, आनंद देना चाहती हैं और ग्वेनेथ को हंसाना चाहती हैं। वे फिलहाल छुट्टियों पर जाने के लिए इतावली रिवेरा, जो एक संकीर्ण तटीय पट्टी है के बारे में बात कर रहे हैं।"
जब पाल्ट्रो के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आईं तो उन्हें एनिस्टन ने सहारा दिया। वह मार्टिन के साथ अपना रिश्ता खत्म होने से पहले रोजाना एनिस्टन के साथ रहीं।
सूत्र ने कहा, "जेन ने अर्से से उनके वैवाहिक जीवन की समस्याओं के बारे में जाना है। उन दोनों ने जबसे अपने अलग होने की घोषणा की है, वह तभी से दिन-रात फोन पर उन्हें समर्थन और मार्गदर्शन दे रही हैं।"
पाल्ट्रो के लिए छुट्टियों की योजना बना रहीं डियाज
Thursday, April 24, 2014 16:55 IST


