अभिनेत्री केट हुडसन कहती हैं कि फिल्म सेट पर काम करना कई बार मुश्किल हो सकता है, लेकिन प्रेमसंबंध निभाने की चुनौती के आगे यह कुछ भी नहीं है। 'वेबसाइट पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, 'सेल्फ' पत्रिका के मई अंक के आवरण पृष्ठ पर केट की तस्वीर छपी है।
उन्होंने कहा, "प्रेम संबंध बहुत चुनौतीपूर्ण चीज है। यह वह चीज है जिसके लिए आप अपनी जिंदगी में ज्यादातर काम करते हैं। आप खुद से रू-ब-रू होते हैं और अगर आप इसे संभाल ले जाते हैं, तो आपका प्रेम संबंध वाकई में अद्भुत हो सकता है।"
हुडसन ने संगीतकार मैथ्यू बेलामी से 2011 में सगाई की थी। दोनों का एक दो साल का बेटा बिंघम है। केट का पूर्व पति क्रिस रॉबिनसन के साथ एक बेटा रिंडर है।
हुडसन ने कहा, "यह सरल लगता है, लेकिन है नहीं।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह आपकी सच्चाई समझने के साथ शुरू होता है। मुझे नहीं लगता कि यह नैसर्गिक रूप से आता है। मुझे लगता है खशी एक अभ्यास है।"
प्रेम संबंध निभाना सबसे मुश्किल : केट
Thursday, April 24, 2014 16:56 IST



