Bollywood News


ओलिविया के घर आया नन्हा मेहमान

ओलिविया के घर आया नन्हा मेहमान
अभिनेत्री ओलिविया वाइल्ड और उनके मंगेतर अभिनेता जेसन सुडीकिस के एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। वेबासाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ओलिविया ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम ओटिस अलेक्जेंडर सुडीकिस रखा गया है।

ओलिविया और जेसन का यह पहला बच्चा है। ओलिविया ने यह खुशखबरी अपने ट्विटर पेज पर साझा की है।

उन्होंने लिखा, "भाइयों और बहनो, ओटिस अलेक्जेंडर सुडीकिस ने भवन छोड़ दिया है। (मैं भवन हूं।)" उन्होंने चादर में लपेटे हुए नवजात की तस्वीर भी साझा की है।

End of content

No more pages to load