Bollywood News


होम्स को सशक्त महिला किरदार निभाना पसंद

होम्स को सशक्त महिला किरदार निभाना पसंद
हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स अपनी नई फिल्म 'मिस मीडोज' में एक सजग पूर्व शिक्षिका की भूमिका निभा रही हैं। उन्हें फिल्म में अपनी भूमिका पसंद आई, चूंकि वह रुपहले पर्दे पर सशक्त महिला किरदारों को निभाने का लुत्फ उठाती हैं। अमेरिका में 'मिस मीडोज' सोमवार को रिलीज हुई।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, होम्स ने कहा, "मुझे यह भूमिका निभाना पसंद आया क्योंकि उसमें जबर्दस्त तहजीब और भोलापन है, लेकिन वह व्यापार भी संभालती है। मैं एक तरह से सशक्त या मजबूत महिला किरदारों की प्रशंसक हूं इसलिए यह भूमिका निभाना मजेदार था।"

होम्स को पूर्व पति एवं अभिनेता टॉम क्रूज से एक बेटी सुरी है जो वह मां की भूमिका को लेकर खुला विचार रखती है।

End of content

No more pages to load