Bollywood News


केटी ने बच्चों को रुलाया

केटी ने बच्चों को रुलाया
गायिका केटी पेरी ने एक पांच साल के बच्चे की जन्मदिन की दावत में खेल-खेल में एक झूठी कार दुर्घटना का मंचन करके बच्चों को रुला दिया। वेबसाइट 'टीएमजेड डाट कॉम' के मुताबिक, केटी अपने गाने 'बर्थडे' के लिए जोकर की वेशभूषा में आई थी, उन्होंने खेल-खेल में एक व्यक्ति पर छड़ी से हमला किया और एक कार दुर्घटना का मंचन किया। लेकिन इस नाटकीय दुर्घटना से बच्चे सहम गए और रोने लगे।

एक सूत्र ने बताया, "केटी ने पांच साल के बच्चे के जन्मदिन की दावत में ऐसा किया। अधिकतर मेहमानों को नहीं पता था कि यह सिर्फ नाटक है। बच्चे रो रहे थे।"

नोलवुड कंट्री क्लब में लगे गुप्त कैमरों में यह घटना कैद हो गई। वेबसाइट पर जारी वीडियो में एक छोटी लड़की कह रही है, "मां, मैं यहां से जाना चाहती हूं।"

End of content

No more pages to load