Bollywood News


जोडी ने अलेक्जेंड्रा से रचाई शादी

हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी फोस्टर ने अपनी फोटोग्राफर प्रेमिका अलेक्जेंड्रा हेडिसन से शादी कर ली है। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, जोडी के प्रतिनिधि ने बताया कि लगभग एक साल से डेटिंग कर रहीं जोडी और अलेक्जेंड्रा ने सप्ताहांत में शादी की है।

लेकिन पिछले साल के गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समारोह को छोड़कर जोडी ने अपने समलैंगिक होने पर कभी सीधे कुछ नहीं कहा।

जोडी ने 'टैक्सी ड्राइवर', 'साइलेंस ऑफ लैंम्स' और 'द एस्क्यूज्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है।

End of content

No more pages to load