Bollywood News


जस्टिन बीबर को हिरासत में लिया गया

जस्टिन बीबर को हिरासत में लिया गया
जापान से अमेरिका लौटे पॉप स्टार जस्टिन बीबर को लॉस एंजेलिस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'बेबी' गीत के गायक बीबर का विमान अपराह्न् 1 बजे (स्थानीय समय) के बाद उतरा, लेकिन बीबर के अंगरक्षक शाम 4 बजे तक 20 वर्षीय बीबर की सीमा शुल्क अधिकारियों की जांच पूरी होने की प्रतीक्षा करते रहे।

यह स्पष्ट नहीं है कि कनाडाई पॉप स्टार को क्यों हिरासत में लिया गया था, लेकिन इस घटना से पहले बीबर के अनुचित व्यवहार को लेकर व्हाइट हाउस में उनकी देशवापसी के लिए एक याचिका दाखिल की गई थी।

यह मांग बीबर की जनवरी में मियामी में नशे में ड्राइविंग के बाद हुई गिरफ्तारी की प्रतिक्रिया में आई थी।

व्हाइट हाउस की ओर से औपचारिक तौर पर कहा गया था, "हम बीबर के मामले पर टिप्पणी करने का काम दूसरों पर छोड़ते हैं।"

End of content

No more pages to load