अभिनेत्री लुपिता न्योंगो और स्कारलेट जोहानसन डिज्नी की 'द जंगल बुक' पर आधारित नई फिल्म में भूमिका करने को लेकर चर्चा में हैं। रुडयार्ड किपलिंग की 'द जंगल बुक' के फिल्मी रूपांतरण में इदरिस एल्बा के साथ न्योंगो और जोहानसन को लेने की बातचीत चल रही है। फिल्म का निर्देशन 'आइरन मैन' के निर्देशक जॉन फावरो करेंगे।
ऑस्कर विजेता न्योंगो फिल्म के मुख्य किरदार मोगली की मां का किरदार कर सकती हैं। जबकि जोहानसन फिल्म के मुख्य खलनायकों में से एक 'का' के किरदार को अपनी आवाज दे सकती हैं।
'द जंगल बुक' की पटकथा जस्टिन मार्क्स ने लिखी है।
'द जंगल बुक' में न्योंगो और जोहानसन
Saturday, April 26, 2014 17:18 IST


