Bollywood News


'पीटर पैन' के पूर्व संस्करण में होंगी अमांडा

अभिनेत्री अमांडा सेफ्राइड निर्देशक जॉय व्रिट की आने वाली फिल्म जो कि 'पीटर पैन' के पूर्व संस्करण होगी, में अपने 'लेस माइजरेबल्स' सहकलाकार ह्यूग जैकमैन के साथ नजर आएंगी। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, इस एक्शन फिल्म में अमांडा मैरी का किरदार निभाएंगी। जैकमैन फिल्म में समुद्री डाकू ब्लैकबियर्ड के किरदार में नजर आएंगे। गैरेट हेडलुंड-हूक और रूनी मारा-टाइगर लिली के किरदार में नजर आएंगे।

नवागत अभिनेता लेवी मिलर फिल्म में छोटे पीटर पैन की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते इंग्लैंड के लीवेस्डेन में शुरू होगी।

फिल्म जुलाई 2015 में सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load