Bollywood News


नोल्स से प्रेरित हैं सोफिया

नोल्स से प्रेरित हैं सोफिया
अभिनेत्री सोफिया बुश का कहना है कि उन्होंने गायिका बेयोंसे नोल्स से खुद को प्यार करना और अधिक आश्वस्त रहना सीखा है। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉअ कॉम' के मुताबिक, सोफिया ने कहा, "बेयोंसे ने मुझे मैक्सिम पत्रिका के आवरण पृष्ठ के लिए राजी कर लिया। मुझे लग रहा था जैसे मैं एक वयस्क महिला हूं और मैं जो चाहती हूं वो कर सकती हूं। मुझे लगा जैसे मैं अपने शरीर के साथ सहज महसूस कर रही हूं। मैं दर्शकों में मौजूद महिलाओं से बातचीत कर पाई।"

उन्होंने कहा, "जब मैं सशक्त महसूस करती हूं तो आश्वस्त महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि जब आप कुछ हासिल कर लेते हैं, तो यह होता है।"

End of content

No more pages to load