Bollywood News


मीला, एस्टन में नजदीकियां बढ़ीं

मीला, एस्टन में नजदीकियां बढ़ीं
हॉलीवुड की कलाकार जोड़ी एस्टर कचर और मीला क्यूनिस को कोचेल्ला में स्टेजकोच संगीत समारोह में यहां गलबहियां डाले देखा गया। एस्टन और मीला जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट काम' के अनुसार मीला ने एस्टन की बांहों में संगीत का आनंद लिया, जबकि एस्टन मीला के गर्भ को सहलाते रहे।

एस्टन एवं मीला को शुक्रवार को कैलिफोर्निया के इंडियो में एम्पायर पोलो क्लब में भी साथ देखा गया।

एस्टन ने जहां काउ बॉय शैली की हैट पहन रखी थी, वहीं मीला ने गुलाबी और बैंगनी रंग की कमीज पहनी थी।

End of content

No more pages to load