Bollywood News


हर कोई चुनौतियों से गुजरता है : मार्टिन

हर कोई चुनौतियों से गुजरता है : मार्टिन
हॉलीवुड गायक क्रिस मार्टिन का हाल में अपनी अभिनेत्री पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो से अलगाव हुआ है। वह कहते हैं कि चुनौतियां हर किसी के जीवन का हिस्सा हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, टेलीविजन प्रस्तोता जेन लोव को दिए एक साक्षात्कार में मार्टिन अपने और पाल्ट्रो के अलग होने के निर्णय पर बोले।

मार्टिन ने कहा, "हर कोई अपनी जिंदगी में चुनौतियों से गुजरता है। फिर चाहे यह प्यार, पैसे, संतान या बीमारी की चुनौती हो। हाल में बहुत सी झूठी सुर्खियां आईं, लेकिन यह एक सच्ची खबर होगी।"

हाल में कहा गया था कि मार्टिन को लगता है कि पाल्ट्रो उन्हें कम संवेदी या दयालु दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

End of content

No more pages to load