Bollywood News


मैक्नॉघे ने सील के बच्चे को बचाया

मैक्नॉघे ने सील के बच्चे को बचाया
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैक्नॉघे ने मालिबू में समुद्र किनारे एक सील के बच्चे को बचाने में मदद की। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, मालिबू में किशोरों के एक समूह ने समुद्रतट पर सील के बच्चे को देख उसे छड़ी से तंग करना शुरू कर दिया, जिसे देख 'डलास बायर्स क्लब' फिल्म के अभिनेता मैक्नॉघे ने उन्हें उससे दूर हटने को कहा।

एक सूत्र ने अमेरिकी समाचारपत्र 'नेशनल एंक्वायरर' को बताया, "मैथ्यू ने किशोरों को बताया कि सील घायल नहीं हुई है बल्कि आराम कर रही है और धूप सेंक रही है। सील के बच्चे हमेशा ही ऐसा करते हैं। जब तक वे समुद्र में दोबारा घुसने को तैयार न हो जाएं, उनकी मां आसपास तैरती रहती है।"

सूत्र ने कहा, "मैक्नॉघे ने किशोरों को 20 मिनट तक समुद्री जीवन के बारे में बताया, जिससे किशोर इतने उकता गए कि मौका मिलते ही वहां से निकल पड़े। उन्हें इस अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाने का भी ध्यान नहीं रहा।"

End of content

No more pages to load