Bollywood News


तलाक पर किताब लिखेंगी पाल्ट्रो

तलाक पर किताब लिखेंगी पाल्ट्रो
हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो तलाक को लेकर एक किताब लिखना चाहती हैं। उनका उद्देश्य तलाक लेने वाली जोड़ियों को पुनर्विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, बताया जाता है कि पाल्ट्रो ने पुस्तक का शीर्षक 'कॉन्सन अनकपलिंग' रखने का निर्णय लिया है। यह पुस्तक तलाक लेने वाले दंपतियों को आपसी रिश्ते के बारे में एक बार फिर सोचने के लिए प्रेरित करेगी और अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में उनकी मदद करेगी।

एक सूत्र ने बताया, "पाल्ट्रो का मानना है कि वह तलाक पर विशेषज्ञ बन जाएंगी और लोगों को यह बता पाएंगी कि कैसे आपसी रिश्तों को बचाया जा सकता है और यदि ऐसा करने की गुंजाइश नहीं होती है तो इसे कैसे बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सकता है।"

पाल्ट्रो ने इस साल की शुरुआत में अपने पति व गायक क्रिस मार्टिन से तलाक लेने की घोषणा की थी।

End of content

No more pages to load