Bollywood News


अब काम में कटौती चाहती हैं बैरीमूर

अब काम में कटौती चाहती हैं बैरीमूर
हॉलीवुड अभिनेत्री ड्रयू बैरीमूर अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं और अब अपने काम में कटौती करना चाहती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, पिछले सप्ताह अपनी दूसरी बेटी फै्रंकी को जन्म देने वाली बैरीमूर (39) अपनी जिंदगी में ऐसे परिवर्तन लाने के लिए तैयार हैं, जिससे उन्हें पति विल कोपेलमैन, नवजात बेटी और बड़ी बेटी ओलिव (19 माह) संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताने को मिलेगा।

दूसरी बेटी के जन्म से पूर्व एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, "मैं एक बहुत अलग तरह की जिंदगी चाहती हूं और परिवार के साथ का लुत्फ उठाना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा फिल्म, अभिनय या फिल्म निर्माण से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज में लगी रही हूं।"

बैरीमूर ने कहा, "मैं नहीं जानती थी कि उन परिस्थितियों में जीवन कैसे जीना है। आप जब फिल्म में काम कर रहे हों तो एक दिन में 18 घंटे काम करते हैं और ऐसे में अपनी जिंदगी जीना बहुत मुश्किल है। मैं उन लोगों को सराहती हूं, जो इससे सामंजस्य बिठाते दिखते हैं। मैं आश्वस्त नहीं हूं कि वे यह कैसे करते हैं।"

End of content

No more pages to load