Bollywood News


तलाक को लेकर शेखी बघार रहीं पाल्ट्रो?

तलाक को लेकर शेखी बघार रहीं पाल्ट्रो?
अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो अपने पति क्रिस मार्टिन शांतिपूर्ण तलाक होने को लेकर शेखी बघार रही हैं। बताया जा रहा है कि पाल्ट्रो के इस व्यवहार से उनके दोस्त नाराज हैं। पाल्ट्रो ने शादी के दस साल बाद पिछले महीने ही क्रिस से तलाक लिया था। लेकिन उनके दोस्त कथित तौर पर नाराज हैं क्योंकि वह जब देखो तब अपने शांतिपूर्ण तलाक को लेकर बातें करती रहती हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, "वह शेखी बघारती रहती हैं कि उन्होंने और क्रिस ने कितनी शांति से तलाक लिया है और इससे शायद ही उनके जीवन में कोई बाधा आए। पाल्ट्रो हमेशा से सोचती हैं कि उनका जीवन सबसे उपयुक्त है।"

सूत्र ने बताया, "यह सुनना कठिन हो जाता है कि वह हर चीज के साथ कितनी खुश हैं। उनकी बातें सुनना हस्यास्पद है कि उनके लिए कुछ बुरा नहीं होता।"

End of content

No more pages to load