Bollywood News


रिहाना ने लिया बास्केटबॉल मैच का आनंद

मशहूर पॉप गायिका रिहाना ने बॉस्केटबॉल प्रशंसकों को उस समय उम्मीद से ज्यादा ही खुश कर दिया, जब वह सफेद रंग की पारदर्शी कमीज पहने बास्केटबॉल मैच देखने पहुंच गईं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट काम' के अनुसार, रिहाना बीते शुक्रवार को न्यूयार्क सिटी में टोरंटो रैपटोर्स और ब्रूकलीन नेट्स के बीच चल रहा मैच देखने पहुंची और अपनी दोस्त मेलिसा फोरडेड के साथ बैठकर मैच का आनंद लिया।

रिहाना के बारे में इन दिनों एक और अफवाह उनके नए पुरुष मित्र के बारे में है, जिनका नाम ड्रेक है। एक सूत्र का कहना है कि दोनों के बीच कुछ गंभीर बात चल रही है। सूत्र ने कहा, "दोनों के बीच तालमेल अच्छा है और उनके बीच कोई अदृश्य जुड़ाव है, तब से जब वह पहली बार मिले थे।"

End of content

No more pages to load