Bollywood News


विक्टोरिया के 40वें जन्मदिन पर पहुंचीं 'स्पाइस गर्ल'

गायिका-डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम संभवत: कुछ वर्ष पहले अकेली पड़ गई हों, लेकिन वह अपने 40वें जन्मदिन पर अपने पूर्व बैंड 'स्पाइस गर्ल' के सदस्यों को आमंत्रित करना नहीं भूलीं। लॉस एंजेलिस में पिछले कुछ सप्ताहों तक पति डेविड बेकहम के साथ का लुत्फ उठाने के बाद विक्टोरिया ने रविवार रात स्पाइस गर्ल-मेलानी क्रिसहोम, गेरी हैलीवेल और एम्मा बन्टन सहित परिवार और करीबी मित्रों के साथ लंदन के आर्ट क्लब को जन्मदिन के पार्टी स्थल के रूप में चुना।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, पार्टी देर रात दो बजे तक चली।

उनके दोस्तों की सूची में गायक क्रिस मार्टिन और फिल्मकार गाइ रिची भी शामिल हुए।

विक्टोरिया 17 अप्रैल को 40 साल की हो गईं।

End of content

No more pages to load