Bollywood News


जब बार्लो ने निर्माता को भेजीं अश्लील तस्वीरें

 जब बार्लो ने निर्माता को भेजीं अश्लील तस्वीरें
गायक गैरी बार्लो ने एक बार सौदा तय करने के लिए संगीत दिग्गजों को खुद की टॉपलेस तस्वीरें भेजी थीं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 43 वर्षीय बार्लो ने स्वीकारा कि जब वह किशोर थे तो मशहूर होने के लिए इतने लालायित थे कि मैनेजरों को अपनी अश्लील तस्वीरें भेजीं और उनकी कोशिशें रंग लाईं चूंकि उन्हें निजेल मार्टिन-स्मिथ द्वारा वर्ष 1990 में 'टेक दैट' में शामिल करने के लिए खरीद लिया गया।

'लेट मी गो' एलबम के गायक बार्लो का उनकी शर्मनाक तस्वीरों से सामना निजेल द्वारा न्यू बीबीसी वन वृत्तचित्र 'वेन कॉर्डेन मेट बार्लो' में अभिनेता जेम्स कॉर्डेन के साथ हुआ।

बार्लो ने समझाया, "मैंने एक टेप और ढेर सारी तस्वीरें बहुत से मैनेजरों को भेजी।"

End of content

No more pages to load