कोल्डप्ले बैंड के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन, गायक हैरी स्टाइल्स के हेयरकट पर फिदा थे। अपनी पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो से पिछले महीने शादी के 10 साल बाद तलाक लेने वाले मार्टिन 20 वर्षीय हैरी के बालों के स्टाइल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, मार्टिन ने कहा, "हैरी हमारे कई कार्यक्रमों में आए हैं। मैं याद नहीं कर सकता कि मैं उनके बालों पर बहुत फिदा था। जैसे मैं पूरी तरह आश्वस्त था कि पहले मैं सीधा लड़का था। मेरा चेहरा चमक जाता था।"
हैरी के बालों पर फिदा मार्टिन
Wednesday, April 30, 2014 17:55 IST


