इजरायली सुपरमॉडल बार रेफेली कारोबारी एडी एज्रा से डेटिंग कर रही हैं। वह जोर देती हैं कि उनका रोमांस शादी करने लायक संजीदा है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, हालांकि 28 वर्षीया रेफेली तड़क-भड़क वाली शादी नहीं चाहती हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह निकट भविष्य में शादी कर सकती हैं? उन्होंने कहा, "मेरा प्रेमी मेरा जवाब सुनेगा तो इसलिए मैं हां कहती हूं। मैं जिस किस्म की शादी का सपना देखती हूं, संभवत: वह बेहद सादी, कम लोगों की उपस्थिति वाली और घर के बाहर छोटी सी जगह में होने वाली शादी है।"
रेफेली इससे पूर्व हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो से भी चार साल तक डेटिंग कर चुकी हैं।
सादगीपूर्ण शादी चाहती हैं रेफेली
Wednesday, April 30, 2014 17:56 IST


